क्या पेनकिलर का काम भी करती है पैरासिटामोल? डॉक्टर ने दिया जवाब
दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल की डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया है कि पैरासिटामोल की गोली बुखार और हल्के दर्द से राहत तो दे सकती है लेकिन यह सूजन को कम करने में उतनी प्रभावी नहीं होती है। डॉक्टर के मुताबिक, आइबूप्रोफेन जैसे पेनकिलर दर्द से राहत दिलाने के साथ सूजन कम करते हैं जो पैरासिटामोल नहीं करती है।
read more at News18 हिंदी


