Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या बिना इजाज़त एयरस्पेस में घुसे प्लेन को गिरा सकता है कोई देश, क्या कहता है नियम?

short by ऋषि राज / on Sunday, 25 May, 2025
अगर कोई विमान बिना इजाज़त किसी देश के एयरस्पेस में घुसता है तो उस देश की वायुसेना उसे रोक सकती है, वापस भेज सकती है या ज़ब्त भी कर सकती है। हालांकि, यात्री विमानों को आमतौर पर नहीं गिराया जाता ताकि नागरिकों की जान न जाए और अंतरराष्ट्रीय विवाद न हो। वहीं, सैन्य/संदिग्ध विमान पर हमला किया जा सकता है।