Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या ब्लूटूथ ईयरफोन के इस्तेमाल से कैंसर होता है? डॉक्टर ने दिया जवाब

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 18 January, 2026
सोशल मीडिया पर ब्लूटूथ ईयरफोन से कैंसर होने के दावे किए जाते हैं लेकिन वैज्ञानिक सबूत इसके पक्ष में नहीं हैं। मिशिगन न्यूरोसर्जरी इंस्टीट्यूट के न्यूरोसर्जन डॉ. जय जगन्नाथन के मुताबिक, इनमें नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन होता है जो डीएनए को नुकसान नहीं पहुंचाता। नैशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम की स्टडी में भी इंसानों में कैंसर से सीधा संबंध नहीं पाया गया।