क्या बदला जाएगा संभल का नाम? यूपी सरकार की मंत्री ने दिया हिंट
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी ने कहा है, "जिस प्रकार से अयोध्या-वृंदावन एक धाम हैं, उसी प्रकार से संभल भी एक धाम रहा है।" उन्होंने कहा, "इसमें 68 तीर्थ व 19 कूप हैं और...इनकी खोज जारी है।" मंत्री ने कहा, "यह पौराणिक नगरी है, इस आधार पर यदि संभल का नाम बदला जाएगा तो...आश्चर्य की बात नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


