क्या मोदी सरकार ने गोली मारने का अधिकार दिया?: गो-तस्कर समझकर मारे गए बेटे की हत्या पर पिता
फरीदाबाद (हरियाणा) में गो-तस्कर समझकर 12वीं कक्षा के छात्र की हत्या किए जाने पर उसके पिता ने कहा है, "क्या इनको गो-तस्कर समझकर गोली मारने का अधिकार मिला हुआ है...मोदी सरकार ने यह अधिकार दिया है...तो क्यों दिया?" आरोपियों ने 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद छात्र को गोली मारी थी। मामले में 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
read more at ABP न्यूज़


