क्या मच्छरों के काटने से हैं परेशान? रामबाण साबित हो सकता है केला का छिलका
सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (मुंबई) में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली कोहली ने कहा है, "मच्छर काटने पर केले का छिलका लगाने से खुजली और सूजन कम होती है। छिलके के नैचुरल एंज़ाइम्स मच्छर के सलाइवा में मौजूद प्रोटीन का ब्रेकडाउन करता है।" उन्होंने कहा, "इसे सीधे प्रभावित त्वचा पर लगाएं या छिलके और गुलाब जल/ग्लिसरीन का पेस्ट बनाकर इसे लगाएं।"


