क्या यह CM को बदनाम करने का प्रयास है?: कैंटीन संचालक को पीटने वाले विधायक पर उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कैंटीन संचालक को थप्पड़ मारे जाने की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बदनाम करने का प्रयास है? उन्हें सावधान रहना चाहिए।" गौरतलब है, गायकवाड़ के संचालक को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
read more at भाषा


