Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या रेबीज़ होने पर सच में कुत्ते की तरह भौंकने लगता है इंसान? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया सच

short by Himanshu / on Friday, 10 April, 2026
एम्स से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल चावला ने बताया है कि रेबीज़ होने पर इंसान कुत्ते की तरह नहीं भौंकते हैं। बकौल डॉक्टर, रेबीज़ ब्रेनस्टेम को प्रभावित करता है और गले में ऐंठन पैदा करता है जिससे पानी पीने में समस्या होती है। उन्होंने कहा, "रेबीज़ में कभी-कभी अजीब आवाज़ें निकल सकती हैं लेकिन यह भौंकने की नहीं होती हैं।"
read more at Hindustan Times