Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या वह शौक के लिए उगा रहा था?: घर के पीछे गांजा उगाने के आरोपी को लेकर कर्नाटक HC के जज

short by ऋषि राज / on Tuesday, 19 November, 2024
कर्नाटक हाईकोर्ट में एक 67-वर्षीय बुज़ुर्ग के वकील ने बताया कि बुज़ुर्ग पर गांजा उपयोग या बिक्री नहीं बल्कि उगाने का मामला दर्ज किया गया है। इसपर जस्टिस एम नागाप्रसन्ना ने पूछा, "वह इसे क्यों उगा रहा था?...शौक के लिए?" वकील ने कहा कि गांजा ‘क्रॉस-पॉलिनेशन' से खुद उग गया। दरअसल, बुज़ुर्ग ने घर के पीछे 27-किलोग्राम गांजा उगाया था।
read more at LatestLY