Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या हैं 'दुधारू सोना' गाय की खासियतें जो ₹9.25 लाख में बिकी है?

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 22 October, 2024
राजस्थान में हाल ही में थारपारकर नस्ल की एक गाय ₹9.25 लाख में बिकी है। इस नस्ल की गायें भीषण गर्मी और सर्दी सहन करने की क्षमता रखती हैं और ये रोज़ाना 15-18 लीटर तक दूध देती हैं। इस गाय की नस्लों को 'दुधारू सोना' नाम से भी जानते हैं। इस नस्ल की गायें ए 2 मिल्क देती हैं।