क्या है 'आया राम, गया राम' मुहावरे की शुरुआत की दिलचस्प कहानी?
हरियाणा विधानसभा चुनाव-1967 में हसनपुर से गया लाल (निर्दलीय) जीते थे। कांग्रेस ने 81 में 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी लेकिन विधायकों के दलबदल से सरकार गिर गई। इसके बाद गया लाल ने 9-घंटे में 3 बार पार्टी बदली। अंत में लाल के लौटने पर संयुक्त मोर्चा के राव बीरेंद्र ने कहा था, "गया राम अब आया राम हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


