कश्मीर को रेल मार्ग से देशभर से जोड़ने जा रही जम्मू-श्रीनगर लाइन की क्या हैं विशेषताएं?
जम्मू-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन जल्द ही पूरी तरह शुरू होगी जिससे कश्मीर रेल मार्ग से देशभर से जुड़ जाएगा। इस 356-किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के 111-किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल सेक्शन में 97-किलोमीटर लंबाई की सुरंगें और 7-किलोमीटर लंबाई के पुल शामिल हैं। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज (चिनाब ब्रिज) और भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग (12.77-किलोमीटर लंबी) शामिल हैं।
read more at News18 हिंदी


