क्या है 'टेफलॉन फ्लू' बीमारी जो नॉन-स्टिक बर्तनों को ज़्यादा गर्म होने से होती है?
टेफलॉन फ्लू/पॉलीमर फ्यूम फीवर एक ऐसी कंडीशन है जो नॉन-स्टिक बर्तनों को बहुत अधिक गर्म (260°C से ज़्यादा) करने से होती है। टेफलॉन कोटिंग टूटने से हानिकारक फ्यूम निकलती हैं जिससे फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। पिछले साल अमेरिका में इसके 267 मामले सामने आए थे। टेफलॉन फ्लू के लक्षण सिरदर्द, बुखार, कफ और मांसपेशियों में दर्द आदि हैं।
read more at ABP न्यूज़


