क्या हैं नव्या नंदा की शैक्षणिक योग्यताएं?
आईआईएम अहमदाबाद में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा के एडमिशन पर कुछ लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद प्रोफेसर प्रमिला अग्रवाल ने बताया कि नव्या की 'सॉलिड सीवी' है। बकौल रिपोर्ट्स, नव्या ने स्कूलिंग लंदन के सेवेनॉक्स स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने फोर्डम यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से डिजिटल टेक्नोलॉजी ऐंड यूएक्स डिज़ाइन में बैचलर डिग्री हासिल की।


