प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' शुरू किया। इसके तहत देशभर में लगभग 10,000 स्थानों पर एकसाथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे जिसमें एक करोड़ से अधिक युवा नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। इस अभियान को 100 सप्ताह के सतत जन भागीदारी आंदोलन के रूप में परिकल्पित किया गया है।