क्या है 'रोहित वेमुला ऐक्ट' जिसे 3 राज्यों में लाने की तैयारी में है कांग्रेस?
कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 'रोहित वेमुला अधिनियम' लागू करने की तैयारी में है। यह अधिनियम उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित-जाति, अनुसूचित-जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों को जातिगत भेदभाव से बचाने के लिए बनाया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस अधिनियम को लागू करने का आग्रह किया है।
read more at हिन्दुस्तान


