Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम?

short by रौनक राज / on Wednesday, 14 August, 2024
हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 2047 में भारत की आज़ादी के 100 साल पूरे होने तक सरकार का लक्ष्य देश को विकसित राष्ट्र बनाना है।