Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है कुरियर या पार्सल स्कैम और कैसे इससे बचें?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 9 July, 2024
कुरियर या पार्सल स्कैम में धोखेबाज़ खुद को कस्टम्स/पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर लोगों से संपर्क करते हैं और उनके पार्सल में अवैध ड्रग्स होने की सूचना देते हैं। धोखेबाज़ गिरफ्तारी की धमकी देकर पीड़ित को पैसे ट्रांसफर करने को मजबूर करते हैं। इससे बचने के लिए ऐसे लोगों को पैसे ट्रांसफर न करें और निजी जानकारी शेयर न करें।