क्या है ट्रैवल फटीग और कैसे यह शरीर को करता है प्रभावित?
क्रिकेटर इशान किशन ने बताया है कि उन्हें ट्रैवल फटीग हुआ था। ट्रैवल फटीग यात्रा संबंधी दिक्कतों की एक शारीरिक अभिव्यक्ति है। अपोलो हॉस्पिटल्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार के मुताबिक, बार-बार यात्रा करने से नींद पूरी नहीं हो पाती है। इससे मूड/स्लीप/एनर्जी रेगुलेटर न्यूरोट्रांसमिटर के प्रोडक्शन में गिरावट आने के साथ-साथ काम करने में मन कम लग सकता है।


