Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है दो महीने के लिए बढ़ाई गई EMPS स्कीम?

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 28 July, 2024
केंद्र ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम' (ईएमपीएस) को 30 सितंबर 2024 तक बढ़ाया है। यह स्कीम कमर्शियल दोपहिया ईवी, कमर्शियल तिपहिया ईवी और प्राइवेट दोपहिया ईवी के लिए है। इसके तहत दोपहिया ईवी खरीदने पर ₹10,000 तक, छोटे तिपहिया ईवी पर ₹25,000 तक और बड़े तिपहिया ईवी पर ₹50,000 तक की सब्सिडी मिलेगी।