क्या है नया सुपर रियलस्टिक AI स्कैम कॉल जिससे Gmail अकाउंट को किया जा रहा है टारगेट?
दुनियाभर में कई जीमेल अकाउंट यूज़र्स को 'सुपर रियलस्टिक एआई स्कैम कॉल' स्कैम से निशाना बनाया जा रहा है। इसका शिकार हुए सिक्योरिटी एक्सपर्ट सैम मित्रोविक ने बताया कि साइबरक्रिमिनल्स जानकारी चुराने के लिए फेक अकाउंट रिकवरी नोटिफिकेशन्स और 'रियलस्टिक एआई वॉयस' का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद साइबरक्रिमिनल्स बताते हैं कि किसी ने अकाउंट ऐक्सेस कर लिया है।


