क्या है पूर्ण रूप से शाकाहारी 'देसी टार्ज़न' की डाइट जो रोज़ाना 20 किमी की दौड़ लगाते हैं?
'देसी टार्ज़न' नाम से मशहूर राजा यादव के पिता ने बेटे की डाइट को लेकर 'खबर एक्सप्रेस' को बताया है, "बेटा रोज़ाना 3-4 लीटर दूध पीता है...एक महीने में 2-3 किलोग्राम घी खा लेता है।" उन्होंने बताया, "बेटा पनीर, दही, घर की साग-सब्ज़ी और दाल-भात खाता है...बेटा पूरी तरह से शाकाहारी है।" राजा रोज़ाना 20 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं।
read more at YouTube


