माइक्रोफाइनेंस लोन उन लोगों के लिए है जो छोटे कारोबार चलाते हैं लेकिन बैंक से लोन लेने में असमर्थ हैं। किराना दुकानदार, दर्जी, ऑटो चालक जैसे लोग जिनके पास सैलरी स्लिप/क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है वे इसका फायदा उठा सकते हैं। इसमें अमूमन 5-10 लोगों का ग्रुप बनाकर लोन दिया जाता है जिसमें हर सदस्य एक-दूसरे के लिए ज़िम्मेदार होता है।