Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है यूएन चार्टर का आर्टिकल 51 जिसकी दुहाई दे रहा है पाकिस्तान?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 8 May, 2025
1945 में अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 में सदस्य देशों के लिए आत्मरक्षा के अधिकार पर फोकस किया गया है। यह अनुच्छेद संप्रभुता और सामूहिक सुरक्षा के बीच संतुलन स्थापित करता है जिससे देशों को आक्रामकता का जवाब देने की अनुमति मिलती है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत पर इसके उल्लंघन का आरोप लगाया है।