Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है लेबर वेलफेयर परमिट जो 'काम के दबाव' से मरने वाली EY की CA के दफ्तर के पास नहीं है?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 25 September, 2024
ईवाई के पुणे ऑफिस के पास लेबर वेलफेयर परमिट नहीं है जहां 'काम के दबाव' से मरने वाली सीए एना पेरायिल कार्यरत थीं। महाराष्ट्र दुकान-प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत इस परमिट से कर्मचारियों के अधिकार, काम के घंटों और वेतन को रेगुलेट किया जाता है जिसके तहत वयस्क कर्मचारी से अधिकतम 9 घंटे/दिन और 48 घंटे/हफ्ते काम करा सकते हैं।