Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है स्टैंडर्ड डिडक्शन जिसे सरकार ने ₹50,000 से बढ़ाकर किया ₹75,000?

short by रौनक राज / on Tuesday, 23 July, 2024
स्टैंडर्ड डिडक्शन वह तय राशि होती है जो करदाता की कर योग्य रकम से खुद-ब-खुद घट जाती है और इसके लिए उसे कोई सबूत नहीं देने पड़ते। इससे करदाता की टैक्सेबल इनकम घट जाती है। गौरतलब है कि बजट 2024-25 में नई कर व्यवस्था के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 की गई है।