क्या होता है खरमास और इसमें कौन से शुभ काम नहीं किए जाते हैं?
खरमास में सूर्य का प्रभाव कम हो जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (पुरी) के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया है कि इस साल खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा, "खरमास में विवाह, सगाई, विदाई, मुंडन, उपनयन समेत सभी 16 संस्कारों को करने पर पाबंदी होती है।"
read more at News18 हिंदी


