Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है मॉनसून शब्द का मतलब और यह कहां से आया?

short by Anuj / on Tuesday, 2 June, 2026
मॉनसून शब्द अरबी भाषा के शब्द 'मौसिम' से आया है जिसका मतलब मौसम होता है। माना जाता है कि अरब में समुद्र में नाव लेकर उतरे मल्लाहों ने मौसिम शब्द ईजाद किया था जिसके बाद मॉनसूनी हवाओं को मॉनसून कहा जाने लगा। गौरतलब है कि भारत में होने वाली बारिश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का सर्वाधिक योगदान होता है।