Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होती है सांस से जुड़ी COPD नामक बीमारी और क्या हैं इसके लक्षण?

short by श्वेता यादव / on Saturday, 16 November 2024
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिज़ीज़ (सीओपीडी) फेफड़ों की बीमारी है जिसमें सांस लेने में तकलीफ होती है। न्यूबर्ग लैबोरेटरी (नोएडा) के डॉक्टर अजय शाह के मुताबिक, यह धूम्रपान करने व लंबे समय तक वायु प्रदूषण या ईंधन के धुएं के संपर्क में रहने वालों को होता है। लगातार खांसी, ज़्यादा कफ, व्यायाम के समय सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं।