Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है साइलेंट हार्ट अटैक, क्या होते हैं इसके लक्षण?

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 11 October, 2025
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजीत जैन के मुताबिक, दिल के रक्त प्रवाह में बाधा आने पर साइलेंट हार्ट अटैक आता है लेकिन सामान्य हार्ट अटैक की तरह इसमें सीने में तेज़ दर्द या बेचैनी महसूस नहीं होती है। इसके प्रमुख कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, मोटापा व धूम्रपान हैं। सीने में जलन, सांस फूलना, पीठ-कंधे में दर्द इसके संकेत हो सकते हैं।