म्यूचुअल फंड निवेशकों को निवेशित रकम से नियमित अंतराल पर निश्चित राशि निकालने की सुविधा देने वाली फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी को सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) कहते हैं। यह एक रेगुलर इनकम का सोर्स होता है और रिटायर्ड लोगों के लिए उपयोगी है। एसडब्ल्यूपी सुनिश्चित करता है कि निवेशित राशि एकसाथ न निकाली जाए जिससे बकाया राशि पर रिटर्न मिलता रहता है।