Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है सर्कल रेट जिसके बढ़ने-घटने से प्रॉपर्टी खरीदना हो जाता है महंगा-सस्ता?

short by Vipranshu / on Wednesday, 30 July, 2025
सर्कल रेट को कलेक्टर रेट भी कहा जाता है। यह एक न्यूनतम मूल्य होता है जिस पर कोई भी अचल संपत्ति खरीदार को बेची जा सकती है। भारत में राज्य सरकारें सर्कल रेट तय करती हैं और इसी रेट के आधार पर स्टाम्प ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस तय होती है। वहीं, एक खरीदार इससे प्रॉपर्टी की अफोर्डेबिलिटी देख सकता है।