Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्यूबा में ब्लैकआउट, पावर प्लांट फेल होने की वजह से देशभर में गुल हुई बिजली
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 4 August, 2026
क्यूबा का राष्ट्रीय पावर ग्रिड रविवार देर रात ठप हो गया जिससे पूरे देश में ब्लैक आउट हो गया। देश की सरकारी बिजली कंपनी यूनियन इलेक्ट्रिका ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात 22:43 बजे नैशनल इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया। क्यूबा पुराने थर्मोइलेक्ट्रिक संयंत्रों और ईंधन कमी के कारण गंभीर ऊर्जा संकट से जूझ रहा है।
read more at DD न्यूज़