Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किराए की थार लेकर प्रेमिका से मिलने गया किशोर, परिजन को देखकर भागते हुए कई वाहनों को ठोका

short by Priyanka Verma / on Friday, 26 December 2025
नोएडा (यूपी) में तेज़ रफ्तार थार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। पूछताछ में पता चला कि किशोर अपने परिवार को बिना बताए किराए पर थार लेकर दिल्ली से नोएडा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। परिजन किशोर को तलाशते हुए नोएडा पहुंचे जहां वह उन्हें देखकर भागने की कोशिश करने लगा।