क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप 2023 की ट्रॉफी संग मनाई होली, फैंस ने खिंचवाईं फोटो
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को मेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम में वनडे विश्व कप-2023 की ट्रॉफी के साथ होली मनाई। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने ट्रॉफी के साथ अलग-अलग पोज़ में सेल्फी व तस्वीरें भी लीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है, विश्व कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया था।
read more at ABP Live


