क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाक के पहले गेंदबाज़ बने शाहीन अफरीदी
पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी ने मंगलवार को टी20I क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20I में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही 24 वर्षीय शाहीन क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। अफरीदी के टेस्ट में 116 व वनडे में 112 विकेट हैं।
read more at जनसत्ता


