कोर्ट में ADM ने कहा- अंग्रेज़ी नहीं आती; उत्तराखंड HC ने पद को लेकर दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल के अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विवेक राय के खिलाफ अंग्रेज़ी नहीं जानने के कारण जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, पंचायत मतदाता सूची प्रविष्टियों के लिए परिवार रजिस्टर की वैधता से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान एडीएम ने कहा था कि उन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती है लेकिन वह समझ लेते हैं।
read more at News24 हिन्दी


