Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्रूड ऑयल के दाम गिरने से उछले पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर, BPCL में आई 5% तक की तेज़ी

short by Aakanksha / on Monday, 25 May, 2026
ब्रेंट क्रूड ऑयल सोमवार को 2 हफ्ते से अधिक समय में पहली बार $100/बैरल से नीचे गिरा जिसके चलते शुरुआती कारोबार में पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर में तेज़ी देखने को मिली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयर 5.5% तक उछल गए। पेंट कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त दिखी।