कॉर्बेट में शिकारी पक्षियों का होगा विशेष सर्वे, 3 प्रजातियों के गिद्धों को लगेंगे सैटेलाइट टैग
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में शिकारी पक्षियों के संरक्षण के लिए सर्वे किया जाएगा। WWF इंडिया के सहयोग से रेड हेडेड, इजिप्शियन और वाइट बैक्ड वल्चर के एक-एक गिद्ध को सैटेलाइट टैग लगाया जाएगा। रिज़र्व निदेशक साकेत बडोला के मुताबिक, इससे पक्षियों की आवाजाही, रहवास और भोजन क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी ताकि बेहतर संरक्षण योजना बने। अभियान अगले सप्ताह शुरू होगा।
read more at Tv9hindi


