कारोबारी को हिमाचल में मिला एक महीने का ₹210 करोड़ बिजली बिल
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के एक कारोबारी को एक महीने (दिसंबर 2024) का ₹2,10,42,08,405 बिजली बिल मिला है। ललित धीमान नामक कारोबारी ने बताया कि इससे एक महीने पहले उन्होंने ₹2,500 का बिजली बिल भरा था व उन्होंने मामले की शिकायत बिजली विभाग से की है। बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारी के बिल को सुधार कर उसे ₹4,047 किया गया है।
read more at News18 हिंदी


