कुर्ला हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख मुआवज़ा देंगे CM फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कुर्ला (मुंबई) में बस हादसे में 6 लोगों की मौत और 49 अन्य के घायल होने पर दुख जताया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख का मुआवज़ा देने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने घायलों के इलाज का खर्च बीएमसी और बीईएसटी की ओर से वहन करने का आदेश दिया है।
read more at X


