केरल में अज्ञात गिरोह ने एक रात में एसबीआई के 3 एटीएम से लूटे ₹70 लाख
पुलिस ने बताया कि त्रिशूर (केरल) में गुरुवार-शुक्रवार रात अज्ञात गिरोह ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 3 एटीएम से करीब ₹70 लाख लूट लिए। बदमाशों ने मप्राणम, त्रिशूर पूर्व और कोलाझी में एटीएम को निशाना बनाया। बकौल पुलिस, बदमाशों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया।
read more at लेटेस्टली


