केरल में महिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने 6 मिनट में किया किंग कोबरा का रेस्क्यू, वीडियो हुआ वायरल
केरल के कोझिकोड में एक महिला फॉरेस्ट ऑफिसर ने 6 मिनट में किंग कोबरा का रेस्क्यू किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर महिला फॉरेस्ट ऑफिसर के काम की काफी सराहना की जा रही है। वहीं, वन विभाग ने कहा कि यह वन सेवा में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का शानदार उदाहरण है।
read more at ABP न्यूज़


