Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का नया प्रस्ताव किया पारित

short by तान्या झा / on Monday, 24 June, 2024
केरल विधानसभा ने सोमवार को राज्य का नाम 'केरलम' करने के लिए नया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। दरअसल, करीब सालभर पहले पारित हुए प्रस्ताव को वापस लौटाते हुए केंद्र ने उसमें सुधार की बात कही थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि मलयालम में 'केरलम' नाम का इस्तेमाल आम है लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में 'केरल' कहा जा रहा है।