केले के पत्ते में भाप देकर पकाया हुआ खाना खाने से शरीर पर क्या असर होता है?
सीनियर डाइटीशियन डॉ मोनल वेलांगी (पीएचडी) के अनुसार, केले के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, खासकर जब खाने को इसमें रखकर भाप पर पकाया जाए। इस दौरान पत्तों से पॉलीफीनल्स और फ्लेवोनॉइड निकलते हैं जिससे खाने में एंटीऑक्सीडेंट गुण आते हैं। बकौल मोनल, ये एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय रोग, कैंसर और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं।


