Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से कई बच्चों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने उठाया बड़ा कदम

short by Tanya Jha / on Saturday, 11 October, 2025
एमपी में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 20 से अधिक बच्चों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में इस कफ सिरप की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगा दी है। दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए इसे खतरा बताया और कफ सिरप को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया है।