Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैलिफोर्निया के एक स्टूडियो में लोग सांपों के साथ करते हैं योग

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 10 October, 2024
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के 'लग्ज़री योगा' नामक स्टूडियो में लोगों को 'स्नेक योगा' सिखाया जा रहा है। टेस काओ नामक महिला अपने पति हुए काओ के साथ यह स्टूडियो चलाती है और उसका कहना है कि इसका मकसद लोगों को सांसों के ज़रिए सांपों के डर पर काबू पाने में मदद करना है। कपल एक सेशन के लिए ₹13,400 लेता है।