Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान घायल हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, वापस लाई गईं

short by ऋषि राज / on Sunday, 20 July, 2025
पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान दारचिन (तिब्बत) में खच्चर से गिरकर घायल हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कमर में गंभीर चोट आई है और खराब मौसम के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से नहीं लाया जा सका इसलिए सड़क मार्ग से भारत लाया गया। लेखी 14-जुलाई को तीर्थयात्रियों के जत्थे के साथ यात्रा पर गई थीं।