Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ा फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक! डॉक्टर ने दी यह टेस्ट कराने की सलाह

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 10 July, 2025
कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर डिमीट्री हार्ट अटैक की भविष्यवाणी करने में सक्षम सीआरपी (सी रिऐक्टिव प्रोटीन) टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। बकौल डॉक्टर, यह टेस्ट एक साइलेंट इन्फ्लेमेशन मार्कर है और सीआरपी लिवर में तब बनता है जब कोई इन्फ्लेमेशन होता है जिससे हार्ट अटैक/स्ट्रोक का खतरा होता है। उनके मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल और सीआरपी ज़्यादा होना खतरे का इशारा है।