कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर हवा में झूली पटरी, ट्रेनें रद्द
भारी बारिश के कारण कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर कोटी और गुम्मन के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह गई है जिसके कारण रेलवे ने रेल यातायात निलंबित कर दिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में पटरी हवा में झूलती हुई दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


